फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुर्दाबाद का नारा आरएसएस के लोग लगाते, हमारे स्वभाव में नहीं'

Fri, 09 Sep 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया से दिल्ली तक किसान मांग यात्रा के दौरान शुक्रवार को राहुल गांधी के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के सबसे बड़े 10-15 उद्योगपतियों के एक लाख दस हजार करोड़ रूपये का कर्ज माफ किया लेकिन किसानों के हिस्से में कुछ नहीं आया। प्रधानमंत्री मस्त है और किसान त्रस्त है।
विज्ञापन


वहीं, भीड़ ने जब भाजपा के लिए मुर्दाबाद का नारा लगाया तो राहुल बोले, मुर्दाबाद का नारा आरएसएस के लोग लगाते हैं यह हमारे स्वभाव में नहीं है।

देवकाली तिराहे, पूरा बाजार के रामलीला मैदान और गोसाईंगज के रामबली इंटर कॉलेज की सभाओं में राहुल गांधी ने चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए किए गए वादों की याद दिलाई।

कहा कि मोदी जी ने देश के उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया। उन्हें किसान, गरीब और मजदूरों की ओर देखना चाहिए। मोदी जी प्रधानमंत्री हैं वह कर्ज माफ कर सकते हैं लेकिन उन्हें किसानों के कर्जे भी माफ करना चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस की सरकार के समय 70 हजार करोड़ के कर्ज माफ किए गए थे। कहा कि मोदी जी ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिलाने की बात कही थी। सवाल जवाब के लहजे में कहा कि नौकरियां मिली?। कहा था कि आपके खाते में 15 लाख रुपये जाएगा, क्या आया? लोगों ने जवाब दिया नहीं।
विज्ञापन

मनरेगा का तीनगुना रुपया दे दिया उद्योगपतियों को

रोड शो के दौरान राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
राहुल ने कहा कि मजदूरों के हित में उनकी सरकार ने जितना रुपया मनरेगा मे दिया था उसका तीन गुना रुपया मोदी ने उद्योगपतियों को दिया। कहा कि किसानों के हित के लिए स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट अभी तक लागू नहीं की गई। इससे किसानों के उत्पाद का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है।

मोदी जी को बताना चाहते हैं कि करोड़पतियों को छोड़कर देश के किसानों, गरीबों और युवाओं के बारे में सोचें। तंज किया कि मोदी जी अधिकतर विदेश दौरे पर रहते हैं, इसलिए गरीब की बात नहीं सोच पा रहे हैं। कहा कि वह किसानों का हक दिलाने के लिए यात्रा पर निकले हैं।

किसान को दाल का मूल्य 40 रुपया मिलता है और जब खरीदने जाता है तो दो सौ रुपये प्रति किलो मिलती है। इसे दूर करना होगा। राहुल ने कहा कि यहां सरकार बनी तो कर्ज माफी के साथ वादे पूरे होंगे।

उनके साथ प्रदेश प्रभारी गुलाब नवी आजाद, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री मौजूद थे। इस अवसर पर राहुल गांधी को किसान राम पियारे ने हल भेंट किया तो नेताओं ने साफा पहनाकर शाल और रामायण की प्रति भेंट की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें