फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गड्ढे में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा(अयोध्या)। घना कोहरा जानलेवा हो गया है। पटरंगा थाना क्षेत्र के सिठौली गांव के समीप शुक्रवार की देर रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक व एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे घना कोहर होने की वजह से हुआ, शून्य दृश्यता होने के कारण चालक को आगे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

अजय कुमार (28) निवासी नेवरा थाना मवई शुक्रवार को अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लकड़ी लादकर लोनिया का पुरवा उतारने गया था। इस दौरान उसके साथ दो मजदूर धर्मराज (26) निवासी रजनापुर थाना मवई व अमर सिंह (20)निवासी सिठौली थाना पटरंगा भी थे। वापस लौटते समय सड़क पर घना कोहरा छा गया था, दृश्यता शून्य होने के कारण आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।
इस दौरान रात करीब दस बजे ग्राम सिठौली के पास अचानक एक अंधा मोड़ आ जाने पर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर अपना नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे करीब 6 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े, व सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को खींच कर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक चालक अजय व मजदूर धर्मराज की मौत हो चुकी थी। जबकि तीसरा मजदूर अमर सिंह गंभीर रूप से घायल था, उसे इलाज के लिए सीएचसी मवई में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पटरंगा थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ, साथ ही ट्रैक्टर की स्पीड भी ज्यादा थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें