फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर प्रांतों से आए 221 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। कस्बा बीकापुर में संचालित आश्रय स्थल भारती इंटर कॉलेज में दूसरे प्रांतों से आने वाले लोगों का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम द्वारा दूसरे प्रांतों से आए 221 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम में शामिल डॉ. जितेंद्र कुमार और डॉ. अवधेश ने बताया कि सोमवार को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवासी कामगारों को होम क्वारंटीन के लिए घर भेजा गया है और सभी को अपने घर में सोशल डिस्टेंसिंग एवं सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है।
बताया कि पिछले 15 दिनों के भीतर अभी तक दूसरे प्रांतों से आने वाले 7425 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा चुकी है। 13 मई से आश्रय स्थल पर दूसरे प्रांतों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। बुखार का लक्षण होने पर फैसिलिटी क्वारंटीन सेंटर मसौधा भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें