फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 लोगों के नमूने जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना वायरस की जांच के लिए रविवार को जिले से 23 व्यक्तियों के नमूने भेजे गए हैं। ये सभी लोग अन्य प्रदेशों से लौटे बताए जा रहे हैं। वहीं, शनिवार को जिले से गए सभी नमूनों की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

कोरोना की जांच के लिए रविवार को राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर से 13 एवं मसौधा फैसलिटी क्वारंटीन से दस व्यक्तियों का सैंपल लिया गया है। इन सभी लोगों में कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण मिलने पर संदेह के आधार पर क्वारंटीन किया गया है। इनमें अधिकांश लोग अन्य प्रदेशों से लौटे श्रमिक व अन्य बताए जा रहे हैं।
मसौधा फैसलिटी सेंटर के प्रभारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि पहले से क्वारंटीन 48 व्यक्तियों का क्वारंटीन पीरियड पूरा होने पर शनिवार को उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि आठ मई तक गई सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। शनिवार की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें