बतारुन। धौरहरा कुटी मजरे अहिरौला में बुधवार को घर में एक बुजुर्ग महिला की चारपाई के नीचे अजगर को देख परिवारीजन सहम गए। काफी मशक्कत के बाद अजगर नहीं निकला तो इसकी सूचना पुलिस व वनविभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वनविभाग के कर्मचारी अजगर को पकड़ ले गए।
ग्राम सभा निवासी अशोक तिवारी का घर खेत-खलिहान के किनारे है। बताया कि मंगलवार रात एक अजगर घर के अंदर लेटी बीमार बुजुर्ग महिला की चारपाई के नीचे जाकर बैठ गया।
बुधवार को करीब चार बजे आवाज सुनकर घर के सदस्य पास पहुंचे, टॉर्च की रोशनी में अजगर को देखा तो हड़कंप मच गया। परिवारीजनों के साथ ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
जानकारी पुलिस को दी गई। थोड़ी ही देर मेंवन विभाग के राजाराम, जगराम और संतराम, प्रदीप सोनी ने पुलिस के साथ काफी मशक्कत के बाद अजगर को काबू में किया। टीम ने उसे जंगल में छोड़ दिया है।