फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: खुद कमाकर अपनी देखभाल करेंगे पौराणिक कुंड

Wed, 15 Feb 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। देखरेख के अभाव में जर्जर हुए अयोध्या के पौराणिक कुंड अब भविष्य में हमेशा चमकते ही नजर आएंगे। क्योंकि अब यह कुंड खुद कमाएंगे और इसी कमाई से उनकी देखरेख होगी। इसके लिए प्राधिकरण बिजनेस मॉडल भी तैयार करेगा। इसके बाद इन्हें निजी कंपनियों के हाथों सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


अयोध्या को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध बनाने के लिए यहां धार्मिक महत्व के पौराणिक कुंडों का भी विकास करोड़ों रुपये से कराया जा रहा है। इसमें सूर्यकुंड, अग्निकुंड, विद्याकुंड, सीताकुंड, खजुआ कुंड, दशरथ कुंड और संध्या कुंड भी शामिल हैं।

विकास प्राधिकरण की तैयारी है कि इन पौराणिक स्थलों के पास दुकानें, प्रदर्शनी आदि ऐसे इंतजाम भी किए जाएं। जिससे कमाई भी हो सके। ताकि निजी कंपनियां इनके संचालन को आसानी से तैयार हो जाएं और भविष्य में दोबारा इनकी देखरेख में अतिरिक्त बजट खर्च न हो।
विज्ञापन


अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि इन पौराणिक स्थलों के लिए एक रेवेन्यू मॉडल बनाया जा रहा है। इसके बाद पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत इन्हें निजी संस्थाओं को सौंपा जाएगा। जिससे इन स्थलों की नियमित देखरेख और साज सज्जा आदि बरकरार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें