अयोध्या। सहकारी समितियों पर मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया। जिले में 108 ऐसी समितियां हैं जिन पर सूची का प्रकाशन किया गया। इसके साथ ही सहकारिता चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
सहकारी समितियों में प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर शनिवार को चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में कुल 108 सहकारी समितियों पर प्रबंध समिति के चुनाव कराए जाने की तैयारी है। बताया गया है कि समितियों में सामान्य सभा के सदस्य तो हजार की संख्या तक होते हैं लेकिन जो सदस्य बकाएदार होते हैं या फिर निर्वाचन की घोषणा के बाद सदस्य बनते हैं उन्हें मत देने का अधिकार नहीं होता है। ऐेसे में समितियों में बकाएदार और निर्वाचन की घोषणा के बाद बने सदस्यों को हटाकर यह सूची तैयार की गई है। जिसका शनिवार को अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया।
सहायक जिला निबंधक अभय सिंह ने बताया कि जिले की सभी 108 समितियों पर मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया। 12 मार्च को इस पर दावे व आपत्तियां दिन में 10 से दो बजे तक ली जाएंगी। संवाद