अयोध्या। उप्र. माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के परीक्षा में शनिवार को दोनों पालियों में 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मंडलीय प्रेस सेल के अनुसार शनिवार को प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय की चित्रकला और द्वितीय पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय की कंठ संगीत, मानविकी एवं वैज्ञानिक वर्ग के गणित का पेपर हुआ। प्रथम पाली में 21 व द्वितीय पाली में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। संवाद