अयोध्या। बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में शनिवार रात करीब 8:30 बजे चिकित्सक के न होने को लेकर लोगों ने हंगामा किया।
शनिवार रात चोट लगने से जख्मी बीकापुर कस्बा निवासी ओंकार गुप्ता को लेकर परिवारीजन अस्पताल की इमरजेंसी में आए लेकिन वहां कोई चिकित्सक नहीं मिला।
कुछ अन्य मरीज भी चिकित्सक के इंतजार में इमरजेंसी के बाहर बैठे थे। उसके बाद परिवारीजन जख्मी बच्चे को लेकर उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में चले गए।
इसी बीच डॉक्टर न होने पर लोगों ने कुछ देर हंगामा किया। मौके पर मौजूद फार्मासिस्ट यदुनाथ यादव ने बताया कि शाम तक अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर सतीश चंद्र की ड्यूटी थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद रात 8 बजे वह चले गए थे।