फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किशोर की मौत, नाराज लोगों ने जाम किया रायबरेली हाईवे

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
मसौधा। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के बिहारीपुर टोनिया बिहारीपुर गांव के निकट बाग के किनारे करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के उपरांत शव लेकर घर पहुंचे परिवारीजनों ने नामजद एफआईआर दर्ज कराने के लिए अयोध्या रायबरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर तीन थाने पुलिस के साथ पहुंचे सीओ सिटी ने लोगों को समझाकर-बुझाकर किसी तरह जाम हटवाया।
विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र के अशरफ पुर निवासी गुलशन (15) पुत्र सहज राम शनिवार को गाय चराने बिहारीपुर निवासी जगतपाल मिश्रा के बाग की ओर गया हुआ था। बाग के चारों तरफ कटीले तार का बेड़ा लगा हुआ था, जिसमें आम की रखवाली के लिए बिजली करंट प्रवाहित हो रहा था।
इसी बीच करंट की चपेट में आने से किशोर झुलस गया। आननफानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत परिवारीजन शव लेकर अशरफपुर जा रहे थे, इसी बीच किसी ने सूचना दी कि बाग मालिक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी पुलिस ने दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित होकर लोग गांव के पास रायबरेली हाईवे पर शव को रखकर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि तहरीर के मुताबिक कटीले तारों में विद्युत प्रवाहित करने वाले बाग के मालिक जगतपाल मिश्रा के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज की जाए, तभी जाम हटेगा। मौके पर कैंट, नगर कोतवाली व पूराकलंदर थाने की पुलिस के साथ पहुंचे सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर जाम को हटवाया। मामले में शहर कोतवाल नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया मामले की जांच के लिए टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें