फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर व गन्ना लेकर सपाइयों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
रीडगंज में सिलेंडर व गन्ना लेकर प्रदर्शन करते पूर्व मंत्री व उन्हें रोकते सीओ सिटी अरविंद चौरसि? - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। अपराध, अराजकता और महंगाई के मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को महानगर कमेटी के नेतृत्व में सपाइयों ने जुलूस निकालकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। वहीं तहसील मिल्कीपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार से ही चल रहा है।
विज्ञापन

गुलाबबाड़ी स्थित सपा कार्यालय से सिर पर सिलेंडर रखकर व हाथ में गन्ना व तख्तियां लेकर भारी संख्या में सपाई रवाना हुए। सतर्कता के लिए रीडगंज चौराहे से लेकर गुलाबबाड़ी तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
रीडगंज चौराहे पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए सपाइयों को रीडगंज चौराहे पर ही रोक दिया। जहां पहुंच नगर मजिस्ट्रेट एसपी सिंह को बदहाल व्यवस्था, गन्ना किसानों की समस्या, महंगाई में बेतरतीब वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व सपा कार्यालय पर पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने कहा कि प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली से महिलाएं, किसान, नौजवान बुरी तरह से पीड़ित हैं। यह सरकार जन विरोधी है और इसे जड़ से उखाड़ कर फेंकने में ही देश की भलाई है। पूर्व मंत्री ने कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद पुलिस से शिकायत करने के बाद कार्रवाई न होने व दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से आहत दलित किशोरी के आत्महत्या के मामले में 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें