फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने कोतवाली में काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। भूमि विवाद में एक महिला की पिटाई के मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाओं ने जख्मी पीड़िता के साथ शनिवार को कोतवाली पहुंच हंगामा किया। महिलाओं ने कोतवाली के सामने प्रयागराज हाईवे जाम करने का भी प्रयास किया। मौके पर मौजूद कोतवाल जगदीश उपाध्याय ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के मठिया परोमा निवासी पीड़िता रीता देवी पत्नी बिंद्रा प्रसाद ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार सुबह लगभग छह बजे वह आबादी की जमीन पर स्थित अपने घूर पर गोबर फेंकने गई थी। इसी दौरान गांव के ही विपक्षी मुकेश कुमार और उनके परिवार के भरत लाल और विनोद कुमार यादव ने डंडे से मारा-पीटा। जब परिवार के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।
पीड़िता के साथ सुबह करीब 10 बजे कोतवाली पहुंची। उनके साथ में महिला न्याय मंच अराजनीतिक की प्रदेश प्रभारी उमा सिंह और गांव की कई महिलाएं भी थीं। इन लोगों ने कोतवाली के सामने हाईवे पर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाल और पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर किसी तरह सभी को शांत करा दिया। पीड़िता को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

हंगामा कर रही महिलाओं का कहना था कि काफी देर तक कोतवाली में बैठे रहने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है और न मेडिकल को भेजा गया। जबकि प्रभारी निरीक्षक जगदीश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस चौकी प्रभारी को तुरंत मौके पर भेजा गया था। रिपोर्ट भी दर्ज की जा रही थी। महिलाओं का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें