फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय में धरना देकर सपा का खत्म हुआ विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नागरिकता संशोधन कानून सहित 18 सूत्री मांगों के समर्थन में सपा का विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय में ही प्रतीकात्मक धरने के बाद खत्म हो गया। प्रशासन की सख्ती से सपाई कार्यालय से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। चारों ओर बैरिकेडिंग करके प्रशासन ने सपाइयों को घेर दिया था। अंतत: ज्ञापन सौंपने के बाद सपाई चलते बने।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून को निरस्त करने, दुष्कर्म व हत्याओं के दोषियों को घटना के 30 दिन के अंदर दंड देने, गन्ना माफिया पर रोक लगाने, गन्ना मूल्य बढ़ाकर 450 रुपये प्रति क्विंटल करने, रुके हुए गन्ना मूल्य का भुगतान कराने, 14 दिन के बाद गन्ना मूल्य भुगतान कराने, बंद चीनी मिलों को चालू कराने, धान खरीद व्यवस्था में बिचौलियों पर अंकुश लगाने, पुआल/पराली जलाने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बंद करने, आलू की लागत के अनुसार समर्थन मूल्य घोषित करने सहित 18 सूत्री मांगों लेकर सपाइयों ने धरने की अनुमति जिला प्रशासन से मांगी थी। जिला प्रशासन की ओर से अनुमति न मिलने पर भी सपाइयों ने धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था।
जिले में धारा 144 लागू होने व अराजकता का माहौल उत्पन्न होने से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने भी कमर कसी। सुबह से सपा कार्यालय को घेर लिया गया। चारों ओर से बैरिकेडिंग करके सपाइयों को पार्टी कार्यालय पर ही कैद कर दिया गया। एडीएम सिटी वैभव शर्मा एवं एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस की सख्ती देख सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू किया।
विज्ञापन

गुलाबबाड़ी स्थित सपा कार्यालय पर धरने का नेतृत्व कर रहे सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में इस समय अराजकता फैली है। किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी, छात्र, बालिकाएं, महिलाएं, अल्पसंख्यक सभी वर्ग दहशत भरे माहौल में आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसी हालत में नागरिकता संशोधन कानून लाने से पूरे देश में अराजकता फैल गयी है। धरने के उपरांत निवर्तमान जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने 18 सूत्री ज्ञापन एडीएम सिटी को धरनास्थल पर सौंपा।
धरने को पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी, पूर्व विधायक अभय सिंह, पूर्व विधायक आनंदसेन यादव, रुदौली चेयरमैन जब्बार अली, अनिमेष प्रताप सिंह राहुल, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, शैलेंद्र यादव, एजाज अहमद, दान बहादुर सिंह, इंद्रपाल यादव, मनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें