फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई, गिरफ्तार

विज्ञापन
पूर्व मंत्री व सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उठा कर लेकर जाती पुलिस। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। नागरिकता संशोधन कानून व महिला अपराधों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने दूसरे दिन भी आंदोलन किया। बुधवार को पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय पवन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर एकत्र होकर प्रदर्शन शुरू किया तो पहले से मुस्तैद पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरती।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय से निकलते ही सपाइयों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां करीब चार घंटे बैठाकर उन्हें छोड़ा गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन व सरकार के खिलाफ सपाई नारेबाजी करते रहे।
सपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के साथ पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय ने कार्यालय से निकलकर जैसे ही शहर की ओर कूच किया, पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाई और दो बसों में लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन पहुंचाया, जहां करीब चार बजे सपाइयों को छोड़ा गया। इस दौरान सपाइयों ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इससे पूर्व पार्टी कार्यालय पर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी कानून एक काला कानून है। इसकी आड़ में केंद्र सरकार अपनी पार्टी का एजेंडा आमजन पर थोपना चाहती है, समाजवादी पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

भाजपा के राज में महिलाओं का सड़क पर निकलना दूभर हो चला है। उन्होंने भाजपा सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें