फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रियों के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 21 Jan 2016 11:00 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को हैदराबाद यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कॉलर रोहित बेमुला के आत्महत्या को लेकर केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय व मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में पुतला भी फूका और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन तिराहे पर इकट्ठा होकर हाथों में ‘मोदी राज में टूटा कहर, दलित मांगे रस्सी और जहर’, छात्र रोहित के साथ इंसाफ करो, मंत्री को गिरफ्तार करो, दोनों मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करो, आदि नारे लिखी तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान सिविल लाइन स्थित गांधी प्रतिमा तक विरोध प्रदर्शन किया। बाद में सभा को संबोधित करते हुए सभाजीत सिंह ने कहा कि दलित छात्र रोहित बेमुला की आत्महत्या लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता की हत्या है।
विज्ञापन


उन्होंने मोदी सरकार को दलित विरोधी बताया। सभा के बाद प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका। साथ ही गांधी प्रतिमा स्थल पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

मांग की गई है कि छात्र रोहित को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले लोगों को खिलाफ  कार्यवाही कर दोषी मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला सचिव नदीम रजा, संगठन संयोजक यूके द्विवेदी, कोषाध्यक्ष इस्राईल घोसी, कय्यूम अंसारी, वारिस अली, रियाज, राकेश वर्मा, अंकित पांडेय, अरुण वर्मा, पंकज यादव, राजेश वर्मा, लकी शर्मा, दिलीप वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें