फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रो.अशोक कुमार राय को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

Thu, 06 Apr 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
प्रो.अशोक कुमार राय।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय के विधि विभागाध्यक्ष प्रो.अशोक कुमार राय को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रो.अशोक कुमार राय द्वारा लिखी गई पुस्तक विधिशास्त्र के सिद्धांत पर विधि मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा की गई है। पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा संसद भवन के सेंट्रल हॉल में मई 2023 में दिया जाएगा। प्रो. राय को इसके पूर्व दो राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदान किए जा चुके हैं। प्रो. राय वर्तमान में अवध विश्वविद्यालय विधि संकाय के संकायाध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इस पुरस्कार की घोषणा पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह व अन्य ने हर्ष व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें