फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढे़ आठ हजार गरीबों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास

Tue, 04 Oct 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में साढ़े आठ हजार से ज्यादा गरीबों को छत मुहैय्या कराई जाएगी। यह प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीणों को उपलब्ध कराए जाएंगे। विकास प्रशासन ने जांच के बाद इसकी सूची को फाइनल टच देना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही ब्लाॅकवार लक्ष्य का निर्धारण किया जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने इंदिरा आवास योजना का नाम बदलने के साथ ही पात्रता का तरीका भी बदल दिया। इंदिरा आवास के स्थान पर अब प्रधानमंत्री आवास योजना का नाम दिया गया है। इसके लाभार्थियों के चयन लिए सामाजिक आर्थिक गणना को आधार बनाया गया।

नए मानक के अनुसार गांवों में लाभार्थियों की जांच कर ली गई है। इसके बाद अब ब्लॉक वार आवंटन किया जा रहा है। अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और अन्य लोगों को अलग-अलग आवंटन किया जा रहा है। जिले में 8695 गरीबों को आवास दिए जाएंगे।
विज्ञापन


पीएम आवास योजना के तहत पहले 70 हजार रुपये दिए जाते थे, मगर अब इसकी राशि को बढ़ाकर एक लाख 20 हजार कर दिया गया है। जिला ग्राम्य विकास परियोजना निदेशक एके मिश्र ने बताया कि जिले में योजना के लिए लाभार्थियों का चयन कर लिया गया है। इसकी सूचना शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें