फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा पर केरोसिन डाल जलाया, भर्ती

Tue, 04 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र में एक विधवा को मिट्टी का तेल छिड़ककर मार डालने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता को झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


पड़ोसी जिला सुलतानपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृष्णा नगर दरियापुर निवासी शिव प्रसाद का कहना है कि उन्होंने अपनी बहन अनीता (32) का विवाह कैंट के बढ़ई का पुरवा सहादतगंज निवासी राज कुमार के बेटे के साथ किया था।

अनीता के पति की मौत हो चुकी है। अनीता के नाम क्षेत्र में एक  जमीन खरीदी गई थी, जिस पर उसके परिवार के लोग कॉलोनी बनवाना चाहते हैं। जिसका अनीता ने विरोध किया तो उसके जेठ राज कुमार उर्फ  पप्पू बाबा, देवर राजेंद्र व शेरू समेत तीन अन्य ने गालीगलौज की व जानमाल की धमकी दी तथा अनीता पर मिट्टी का तेल डाल जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को एसओ राजीव सिंह ने बताया कि महिला के भाई की शिकायत पर तीन को नामजद करते हुए छह के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें