अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की प्री-पीएचडी कोर्स वर्क वर्ष 2019 की परीक्षाएं नौ अप्रैल से प्रारंभ होगी। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया है कि परीक्षा आवासीय परिसर में होगी। नौ अप्रैल को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न दो बजे तक प्रथम प्रश्न-पत्र कम्प्यूटर एप्लीकेशन एवं 10 अप्रैल को द्वितीय प्रश्नपत्र रिसर्च मैथडोलॉजी की परीक्षा होगी।
प्री-पीएचडी कोर्स वर्क वर्ष-2019 परीक्षा के सभी अभ्यर्थी छह से सात अप्रैल तक विश्वविद्यालय परिसर से प्रवेशपत्र ले सकते हैं। परीक्षा के संबंध में आवासीय परिसर के समस्त विभागाध्यक्ष व महाविद्यालयों के प्राचार्य को सूचित किया जा चुका है। (संवाद)