फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल से चरमरा गई बिजली व्यवस्था, पानी के लिए भी तरसते दिखे लोग

विज्ञापन
अयोध्या-बिजली न आने के कारण घरों मे परेशान लोग। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। निजीकरण के विरोध में पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों की हड़ताल का असर दिखने लगा है। हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को व्यवस्थाएं ढर्रे से उतरती दिखाईं दीं। शहर के कई इलाकों में दिनभर बिजली गुल रही। इससे नगर निगम की वाटर सप्लाई व्यवस्था भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

शहर के पुरानी सब्जी मंडी, राठहवेली, महाजनी टोला, अमानीगंज सहित कई इलाकों में वाटर सप्लाई प्रभावित रही। हालांकि स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के रूप में तैनात प्रशासनिक कर्मचारियों व बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में जुटा रहा। लेकिन इसके बाद भी कई इलाके बिजली व पानी की किल्लत से जूझते रहे।
मंगलवार को बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन था। सुबह से ही शहर के कई बिजली उपकेंद्रों पर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतरने लगी। छोटे फाल्टों को प्रशासनिक कर्मचारियों व संविदा कर्मचारियों की देखरेख में निपटा लिया गया।
विज्ञापन

इससे बिजली के उपकेंद्रों पर बिजली की आवाजाही लगी रही लेकिन अमानीगंज, लालबाग, चौक व देवकाली उपकेंद्र पर बड़े फाल्टों के चलते कई घंटे बिजली नहीं आई। इससे राठहवेली, चौक के कई इलाकों, पुरानी सब्जी मंडी, अमानीगंज, बछड़ा सुल्तानपुर सहित कई इलाकों में वाटर सप्लाई भी ठप हो गई। मोहल्ले के लोग पानी की तलाश में हैंडपंप खोजते दिखे। ये सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
हैंडपंपों पर पानी भरने वालों की भीड़ लगी रही। शहर के अमानीगंज, लालबाग, चौक सहित अन्य फीडरों पर 6-6 घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं रही। जबकि नाका, सिविल लाइन सहादतगंज फीडर पर 3 से 4 घंटे तक बिजली नहीं रही। इस सबका परिणाम ये रहा कि कई इलाकों में उमस भरी गर्मी से भी लोग दिनभर परेशान रहे। देर शाम तक बिजली व पानी को लेकर शहर में हाहाकार मचा रहा।
प्रशासनिक दावों की निकली हवा
शहर में बिजली पानी की किल्लत न होने देने के प्रशासनिक दावों की हवा मंगलवार को निकल गयी। पूरे दिन शहरवासी पानी बिजली को लेकर परेशान रहे। प्रशासन ने बिजली की समस्या के समाधान के लिए जो नंबर लिए जारी किए थे, वो भी नहीं उठ रहे थे। इस संबंध में जब नोडल अफसर उप संचालक ओपी गुप्ता से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल नहीं रिसीव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें