अयोध्या। साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय केंद्र पर एमए (उत्तरार्द्ध) समाजशास्त्र विषय के संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा 14 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से समाजशास्त्र विभाग में होगी।
समाजशास्त्र के आंतरिक परीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार जायसवाल के मुताबिक परीक्षा केंद्र पर जय गणेश शिव सागर महिला विद्यालय देवकाली, कुंवरि चंद्रावती महाविद्यालय मुमताज नगर, मां वैष्णो देवी महिला महाविद्यालय देवराकोट, परशुराम वर्मा स्मारक महिला महाविद्यालय तारुन एवं बीएनएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज परिक्रमा मार्ग जनौरा के परीक्षार्थी मौखिकी परीक्षा देंगे। मीडिया प्रभारी डॉ. मिर्जा शहाब शाह ने सभी परीक्षार्थियों से अपने प्रवेश पत्र की मूल प्रति के साथ मौखिकी परीक्षा में उपस्थित होेने की अपील की है।