बीकापुर। विद्युत उपकेंद्र के तहसील फीडर की बिजली आपूर्ति 20 सितंबर को सुबह आठ बजे से दो बजे तक बंद रहेगी। जेई दिलीप कनौजिया ने बताया कि विद्युत तारों के पास सूखे पेड़ों की कटाई होने के कारण बीकापुर और दराबगंज की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।