फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू लदा ट्रक हाईवे पर पलटा, तीन घायल

विज्ञापन
हाईवे पर पलटा आलू से लदा ट्रक। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
पटरंगा। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के कुशहरी जंगल के पास शनिवार भोर आलू से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

शनिवार भोर में एक तेज रफ्तार ट्रक लखनऊ की ओर से अयोध्या की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक अयोध्या-बाराबंकी की सीमा पर बने कल्याणी नदी के पुल से आगे बढ़ा, ढाल अधिक होने के कारण चालक का नियंत्रण ट्रक से हट गया और वह डिवाइडर से टकराकर कुशहरी जंगल के पास आकर पलट गया। ट्रक में तीन लोग सवार थे, जो किसी तरह बाहर निकले।
इनमें से दो लोगों को निजी अस्पताल व ट्रक सवार व्यापारी को सीएचसी पहुंचाया गया। घायलों में चालक इंद्रजीत (35), परिचालक बाबूराम यादव (30) निवासी ग्राम बेलऊ थाना खेसरहा जिला सिद्धार्थनगर व आलू व्यापारी संतोष कुमार (45) निवासी बिहार शामिल हैं। ट्रक चालक ने बताया कि कन्नौज से आलू लादकर बिहार जा रहे थे। पटरंगा थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है, हल्का सिपाही को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें