अयोध्या। गर्मी चरम पर है। विद्युत कटौती से हाहाकार की स्थिति है। विद्युत लाइनों पर खराबी का औसत बढ़ गया है। इन्हें तत्काल दुरुस्त करा पाना आसान नहीं रह गया है। इसके मद्देनजर पावर कॉरपोरेशन में 15 जुलाई तक अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है।
अपरिहार्य परिस्थिति में अधिकारी कर्मचारियों को छुट्टी दिए जाने के लिए अफसरों को नामित किया गया है। सहायक अभियंता से अधीक्षण अभियंता तक की छुट्टियों के लिए प्रबंध निदेशक से स्वीकृति लेनी होगी। पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष की ओर से निर्देश के बाद इस आशय का निर्देश यहां के चीफ इंजीनियर हरीश बंसल ने जारी कर दिया है। कहा कि अपरिहार्य परिस्थितियों में टीजी-2 अधीक्षण अभियंता से, अवर अभियंता मुख्य अभियंता से, सहायक अभियंता से अधीक्षण अभियंता तक प्रबंध निदेशक से अवकाश के लिए अनुमति प्राप्त करेेंगे। संवाद