फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 टीमों ने मारा छापा, बकायेदारों की गुल कर दी बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। उपखंड कुमारगंज अंतर्गत एक दर्जन से अधिक गांव में पावर कॉरपोरेशन ने मास रेड अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत विभाग की 11 टीमों ने अलग-अलग जगहों पर छापा मारा। 50 बकायेदारों का कनेक्शन काटा तथा 12 लाख रुपये वसूले।
विज्ञापन

टीम को कुमारगंज, अमरगंज, सिधारी बाजार में कई लोग बिजली चोरी करते हुए भी मिले। इन लोगों पर जुर्माना लगाकर मुकदमा भी दर्ज कराया गया। कई जगहों पर बिजली चोरी करते पकड़े गए लोगों से विद्युत कर्मियों की नोकझोंक भी हुई।
बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में चेकिंग अभियान चलाया गया। उपखंड अभियंता ऋषिकेश यादव ने बताया कि मास रेड अभियान में यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें