फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियावां उपकेंद्र का इंसुलेटर फुंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के विद्युत उपकेंद्र नियावां का इंसुलेटर सोमवार रात अचानक जल जाने से विद्युत व्यवस्था प्रभावित रही। इलाके की 50 हजार की आबादी 5 घंटे तक गर्मी व उमस से परेशान रही। हालांकि पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था जरूर की लेकिन ये बढ़ते लोड के चलते कारगर नहीं सिद्ध हो पाई। वैकल्पिक व्यवस्था के चलते चौक उपकेंद्र पर विद्युत की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन

सोमवार रात के समय 11 बजे के आसपास अचानक विद्युत उपकेंद्र नियावां का इंसुलेटर जल गया। इससे इससे लगभग 10 हजार उपभोक्ताओं का बिजली प्रवाह बंद हो गया। उपकेंद्र पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों ने इसकी जानकारी आला पावर कारपोरेशन के आला अफसरों को दी। इसके बाद इंसुलेटर बदलने की प्रक्रिया शुरू हुई।
इस दौरान कुछ इलाकों की बिजली चौक उपकेंद्र से जोड़ी गयी लेकिन अधिक लोड के चलते चौक फीडर पर भी फाल्ट आने लगा। यहाँ भी कई इलाकों की बिजली की आवाजाही शुरू हो गयी। बाद में ये वैकल्पिक व्यवस्था को हटा लिया गया। दूसरी ओर इंसुलेटर के जल जाने से उपभोक्ता परेशान रहे। सुबह के 4 बजे के आसपास इंसुलेटर लग जाने के बाद विद्युत व्यवस्था ढर्रे पर लौट आयी।
विज्ञापन

फीडर के उपभोक्ताओं का आरोप है कि आये दिन इस प्रकार की समस्या सामने आती है लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया है कि इंसुलेटर जल गया था इसको रात्रि में ही ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें