खंडासा। कुमारगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सिधौना में बुधवार को 30 से अधिक बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। 50 उपभोक्ताओं ने आसान किस्त समाधान योजना का लाभ लिया। अभियान के दौरान दो लाख से अधिक बकाये की वसूली की गई।
उपखंड सिंह अधिकारी ऋषिकेश सिंह ने बताया कि गांव में कैंप लगाकर बकायेदारों को आसान किस्त समाधान योजना का लाभ दिया जा रहा है, जो लोग आसान किस्त समाधान योजना का लाभ नहीं ले रहे है, दस हजार से अधिक बिल होने पर उनका कनेक्शन काटे जा रहे हैं।