बीकापुर। मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बीआरसीए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सहित अन्य कई प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। पहले मुख्यालय के प्राथमिक मॉडल विद्यालय, प्राथमिक मॉडल विद्यालय जलालपुर माफी का निरीक्षण किया। पठन-पाठन की गुणवत्ता की परखी। छात्र-छात्राओं से सवाल जवाब किया। मध्यान भोजन की गुणवत्ता परखी।
शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करने का निर्देश दिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय अव्यवस्था मिलने पर मौजूद स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई। सभी स्टाफ का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को वितरित किए गए जूता, मोजा, कॉपी, किताब, आयरन की गोली, मध्यान भोजन योजना सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। और यहां उपलब्ध स्टॉक के बारे में जानकारी किया।
बीआरसी के जर्जर भवन की मरम्मत कराने का दिशा निर्देश दिया। इसके बाद चौरे चंदौली गांव में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं टीएन इंटर कॉलेज भरहूखाता चौरे बाजार का निरीक्षण किया। यहां अव्यवस्था मिलने पर मौजूद स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई। सभी स्टाफ का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में साफ सफाई एवं भीषण ठंड में शयनकक्ष में रखे गए कंबल बिस्तर आदि के संबंध में विशेष तौर से चेतावनी दी। टीएन इंटर कॉलेज में विधायक एवं पूर्व सांसद निधि से निर्मित कमरों का निरीक्षण किया। संतोष व्यक्त करते हुए गुणवत्ता पर ध्यान देने की चेतावनी दिया। खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत मौर्य ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में गड़बड़ी मिलने पर सीडीओ ने सभी स्टाफ का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। प्रेरणा एप के तहत जांच पड़ताल की गई। दीक्षा एप प्रशिक्षण के बाद लोड करने को कहा गया।