बहादुरगंज। मिल्कीपुर तहसील के दो गांव में पावर कॉरपोरेशन ने अभियान चलाकर 45 लोगों की बिजली काट दी। जबकि 2 लाख 97 हजार 74 रुपये बकाया बिजली बिल वसूला गया।
अधिशासी अभियंता व एसडीओ ने मिल्कीपुर व कुमारगंज गांव में बकाया न देने पर 45 लोगों की बिजली काट दी। वहीं छूट योजना के तहत 40 कनेक्शन धारकों को लाभ दिया गया।
कुमारगंज 99 हजार 774 व मिल्कीपुर में 1 लाख 10 हजार का राजस्व वसूला गया। कुमारगंज 27 व मिल्कीपुर में 18 कनेक्शनधारकों के कनेक्शन काटे गए।
पावर कारपोरेशन द्वारा चलाए जा रहे विद्युत विच्छेदन व वसूली अभियान व लगे कैंप की स्थलीय जांच अधीक्षण अभियंता रविंद्र गुप्ता ने की। एसडीओ ऋषिकेश यादव ने बताया कि यह अभियान लगातार 15 दिनों तक चलता रहेगा।