फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सुगंधित डाक टिकट हुए जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अब लोगों को अपने चाहने वालों के लिए लिफाफेज में कोई फूल या सुगंध रखकर भेजने की जरूरत नहीं, बल्कि लिफाफे पर लगा डाक टिकट दूर से ही अपनी खुशबू से भेजने वाले की मंशा जाहिर कर देगा। क्योंकि ऊद और नारंगी फूलों पर आधारित डाक टिकट अब जारी हो रहे हैं। डाक विभाग ने इसके लिए सुगंधित पहल की है।
विज्ञापन

लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने शुक्रवार को बताया कि डाक विभाग ने भारतीय इत्र विषय पर ऊद और नारंगी फूल पर आधारित चार सुगंधित स्मारक डाक टिकट जारी किये हैं। डाक टिकट का कागज तैयार करते समय ही उसमें इत्र का अर्क मिला देने से यह सुगंध लंबे समय तक बनी रहेगी।
प्रति डाक टिकट 25 रुपये के हिसाब से इन चार डाक टिकटों के एक सेट की कीमत सौ रुपये है। यह डाक टिकट फैजाबाद प्रधान डाकघर में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन

बताया कि भारतीय इत्र पर जारी डाक टिकट इस श्रेणी में पांचवां सुगंधित डाक टिकट है। बताया कि ऊद या अगरवुड की खुशबू तीखी मीठी, सुगंधित काष्ठ की परत और गहरी नजाकत से सजी होती है। ऊद दुनिया के सबसे कीमती इत्रों में गिना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें