रूदौली/बाबा बाजार। थाना क्षेत्र में स्थित सैमसी गांव में बृहस्पतिवार शाम एक बालक बड़हर तोड़ते समय अचानक कोडवा तालाब में गिर गया और डूबने लगा। सामने बैठी एक युवती ने बालक को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। दोनों डूबने लगे तो चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला। परिवारीजन दोनों को भेलसर स्थित एक निजी हास्पिटल ले गए जहां चिकित्सकों ने किशोर मृत घोषित कर दिया।
सैमसी गांव का निवासी अक्षय प्रताप सिंह (09) पुत्र शिवमगन तालाब के किनारे लगे बड़हर के पेड़ से फल तोड़ रहा था। बड़हर तोड़ते समय उसका पैर फिसल गया और तालाब के पानी में डूबने लगा। बचाने के लिए वहीं पास में बैठी सुमन (26) पुत्री मंगल प्रसाद ने उसे बचाने के लिए तालाब के पानी में छलांग लगा दी। वह भी डूबने लगी तो चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने दोनों को तालाब के पानी से बाहर निकाला। युवती तो बच गई लेकिन बालक की मौत हो गई। बाबा बाजार थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि बालक की मौत हो गई है। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है।