फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हाईवे पर गश्त कर रहे सिपाही की हादसे में मौत

Tue, 25 Jul 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर गश्त के दौरान एक सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर अयोध्या धाम बस स्टेशन के पास हुआ। यहां प्याज भरे एक ट्रक ने बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, इन वाहनों के बीच में बाइक सवार सिपाही आ गया। सिपाही कांवड़ यात्रा को लेकर गश्त कर रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली अयोध्या की रायगंज पुलिस चौकी में चीता मोबाइल 17 में तैनात पंकज प्रताप सिंह मंगलवार सुबह हाईवे पर गश्त कर रहा था। इस दौरान उसका हमराही होमगार्ड नित्यक्रिया के लिए चला गया। वह बाइक से अकेले ही बूथ नंबर चार से गश्त करता हुआ नयाघाट की ओर आ रहा था। सुबह करीब 5:30 बजे अयोध्या धाम बस स्टेशन से साकेत पेट्रोल पंप के बीच में प्याज लदे ट्रक ने बालू लदी ट्रैक्टर ट्राॅली में टक्कर मार दी। इन दोनों वाहनों के बीच में सिपाही आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दर्शननगर मेडिकल काॅलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक और ट्रैक्टर दोनों के चालक भाग गए, दोनों वाहनों को अयोध्या कोतवाली पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
घटना की सूचना पर एसएसपी राजकरन नैय्यर, एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ अयोध्या एसके गौतम आदि ने गहरा दुख जताया है। अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर व ट्रक के नंबर के आधार पर केस दर्ज कर दोनों के चालकों की तलाश की जा रही है। मृतक सिपाही के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

2020 में हुई थी भर्ती, इटावा का निवासी था
मृतक पंकज प्रताप सिंह 2020 में पुलिस में भर्ती हुआ था। भर्ती के बाद से वह श्रीरामजन्मभूमि परिसर में तैनात था। करीब डेढ़ साल से वह अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में सेवा कर रहा था। वह उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के नई मंडी स्थित फ्रेंडस कॉलोनी का रहने वाला था। पंकज विवाहित था, उसकी धर्मपत्नी भी गर्भवती है। पीड़ित परिवार को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें