फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारसेवकपुरम से पुलिस ने संयोजक को उठाया

Mon, 02 Nov 2015 12:02 AM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने देर रात कार सेवक पुरम खाली कराना शुरू कर दिया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल को हिरासत में ले लिया गया। इस कार्रवाई से वहां अफरातफरी का माहौल था। 
विज्ञापन


यह आयोजन अयोध्या में 30 अक्तूबर व दो नवंबर 1990 को शहीद कोठारी बंधुओं के साथ अन्य शहीद कारसेवकों के 25 साल पूरे होने पर श्रद्धांजलि दिए जाने को लेकर है। कोठारी बंधु सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में कारसेवकपुरम में शाम चार बजे शहीद कारसेवकों के श्रद्धांजलि के कार्यक्रम की तैयारी पखवारे भर से चल रही है।

कार्यक्रम की अनुमति के लिए 12 दिन पहले ही प्रशासन को पत्र दिया गया था। शनिवार की मध्य रात्रि अचानक पुलिस ने कार्यक्रम के संयोजक अनिल मिश्र को जानकी महल ट्रस्ट से उठा लिया। इसकी खबर रविवार सुबह कार्यक्रम के आयोजकों के साथ भाजपाइयों को हुई तो हलचल मच गई।
विज्ञापन


भाजपा पदाधिकारियों सहित अन्य लोग कोतवाली में जम गए। पंचायत हुई तो 12 घंटे बाद इस हिदायत के साथ पुलिस ने अनिल को छोड़ा कि वह शाम तक अयोध्या छोड़ देंगे।
इस बीच पुलिस ने कार्यक्रम के प्रचार वाहन को रोक प्रचार पर पाबंदी लगा दी।

पुलिस की इस कार्रवाई से अयोध्या में धीरे-धीरे तनाव फैल रहा है। कोतवाली पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी, महंत मनोहन दास, राजेश
तिवारी राजू, अभिषेक मिश्र, दिनेश जायसवाल ने प्रशासन व पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया। कहा कि भाजपा पुलिस व प्रशासन की निजी स्थल पर कार्यक्रम पर जबरिया रोक का हर स्तर पर विरोध दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें