फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफ मैराथन में पुलिस कर्मियों ने लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आजादी के अमृत महोत्सव व हर-घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें जिले के पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले प्रथम पांच पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने सम्मानित किया।
हाफ मैराथन प्रतियोगिता की शुरुआत शुक्रवार को सुबह छह बजे से रिजर्व पुलिस लाइन के गेट संख्या दो से हुई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर हाफ मैराथन को रवाना किया।
विज्ञापन

जो कि जीआईसी, जिला महिला अस्पताल से रिकाबगंज होते हुए पुलिस लाइन के गेट संख्या एक से परेड ग्राउंड पहुंचकर समाप्त हुई। प्रतिसार निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि मैराथन में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों आरक्षी राजन सिंह, मनोज कुमार, ओम प्रकाश यादव, सुमित सिंह व मुलायम यादव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने पुरस्कृत व सम्मानित किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि हाफ मैराथन के माध्यम से पुलिस के अनुशासन, एकजुटता, आपसी भाईचारा, देश के प्रति प्रेम और वफादारी का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें