फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष से गूंजा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। तिरंगा यात्रा के क्रम में शुक्रवार को जीजीआईसी से रैली निकाली गई। जो रिकाबगंज, सिविल लाइन होते हुए वापस स्कूल पहुंची। रैली में स्काउट-गाइड के साथ एनसीसी के कैडेट्स ने भी प्रतिभाग किया। जीजीआईसी की प्रधानाचार्या कुसुम लता ने बताया कि इस दौरान स्कूली बच्चों ने लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

वहीं, उसरू स्थित गुरुनानक एकेडमी से मोटरसाइकिल, साइकिल व पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सभी ने भारत माता की जय, वंदे मातरम का जयघोष किया। यह तिरंगा यात्रा उसरू से निकलकर नाका, हनुमानगढ़ी, मकबरा, फतेहगंज चौराहा होते हुए सिविल लाइन जाकर समाप्त हुई। जहां पर सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।
गुरु नानक एजुकेशन सोसाइटी के सीईओ अमनदीप सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूक भी किया गया सभी से अधिक से अधिक घरों में तिरंगा लगाने की अपील भी बच्चों द्वारा की गई। इस दौरान जगह-जगह लोगों को बच्चों और शिक्षकों द्वारा तिरंगा वितरित किया गया।
विज्ञापन

इसमें गुरुनानक एजुकेशनल सोसायटी के सचिव प्रतिपाल सिंह पाली, प्रधानाचार्य आदित्य प्रताप मल, रजनी शुक्ला, निखत अख्तर, पूनम त्रिपाठी, सभाजीत मिश्र, छवि गावरी आदि मौजूद रहे। शहर के नाका स्थित चिरंजीव हॉस्पिटल एवं नर्सिंग इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. उमेश चौधरी और निदेशिका डॉ. जयंती चौधरी के नेतृत्व में नर्सिंग इंस्टिट्यूट की छात्राओं और हॉस्पिटल स्टाफ प्रतिनिधि द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।
रैली चिरंजीव हॉस्पिटल से चलकर नाका हनुमानगढ़ी, मकबरा होते हुए अग्रसेन चौक पर आकर समाप्त हुई। इस मौके पर हॉस्पिटल के डॉ. अविनाश साहू, राजेश यादव समेत अन्य मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों का शुभारंभ जिलाधिकारी नितीश कुमार ने किया।
प्रथम दिन जीआईसी में आयोजित समारोह में शहर के 10 विद्यालयों के कक्षा-9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद लोक गायक राकेश उपाध्याय द्वारा ने गीतों से लोगों का मन मोह लिया। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को भव्य, आकर्षक एवं मनोरंजक बनाने के लिए जनपद स्तर पर विभिन्न कार्यक्त्रस्म का आयोजन किया जा रहा है।
इसके तहत जिला प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा 11 से 15 अगस्त प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से 8:30 बजे तक दो घंटे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
पहले दिन गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान अयोध्या में कनोसा कॉन्वेंट, उदया पब्लिक स्कूल, आर्यकन्या इंटर कॉलेज, मेथेडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज, साहबदीन सीताराम बालिका इंटर कॉलेज, जीजीआईसी अयोध्या, बापू बालिका इंटर कॉलेज, जीआईसी अयोध्या, अवध इंटर नेशनल व जयपुरिया स्कूल के छात्र छात्राओं ने सामूूहिक गान, तिरंगा पर आधारित नृत्य, समूह नृत्य, नाटक की प्रस्तुति दी।
इसमें रानी लक्ष्मी बाई नृत्य व देशभक्ति गीत प्यारा हिंदुस्तान पर दी गई प्रस्तुति खूब पसंद की गई। सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण लोक गायक राकेश उपाध्याय की प्रस्तुति रही, उन्होंने देशभक्ति गीतों से लोगों अंदर जोश भर दिया।
इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित सिंह, डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद पांडेय, बीएसए संतोष कुमार राय समेत जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नोडल अधिकारी जीजीआईसी की प्रधानाचार्य कुसुम लता ने बताया कि इसी क्रम में 12 अगस्त को सायं 06:30 से 8:30 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान अयोध्या में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा लोक गायक प्रभाकर मौर्या व सचिन गिरी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
13 अगस्त को दोपहर 2 से 4:30 बजे तक अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर प्रेक्षागृह में विश्वविद्यालय संकायों के छात्र-छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा लोक गायक रत्नेश द्विवेदी व नृत्यागंना संगीता आहूजा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
14 अगस्त को कलक्ट्रेट प्रांगण, निकट निर्वाचन कार्यालय अयोध्या में मिथिलेश लोक गायक द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को कलक्ट्रेट प्रांगण में सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक प्रेमचंद तिवारी व आराध्या गौतम द्वारा लोक गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें