फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के भ्रमण पर पैदल ही निकले डीआईजी, मातहतों को दिए कड़े निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने त्योहारों को देखते हुए शुक्रवार को अयोध्या-फैजाबाद शहर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने सामने संदिग्ध लोगों की चेकिंग करवाई व उनके पहचान पत्र चेक कराए। साथ ही लोगों से बात की व उन्हें कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की भी नसीहत दी।
विज्ञापन

उन्होंने फैजाबाद के चौक, रिकाबगंज, रीडगंज समेत अयोध्या की राम की पैड़ी पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दीपोत्सव समारोह को लेकर उन्होंने राम की पैड़ी के सभी प्रवेश द्वारों को निरीक्षण करते हुए यहां सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने बंधा तिराहा पर अपनी मौजूदगी में वाहनों व संदिग्धों की चेकिंग करवाई, जरूरत पड़ने पर लोगों के पहचान पत्र भी चेक करवाए। वहीं, फैजाबाद शहर में भ्रमण के दौरान उन्होंने दुकानदारों, वाहन चालकों समेत राहगीरों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की नसीहत देते हुए मास्क का प्रयोग करने की नसीहत दी। इस दौरान उनके साथ सीओ सिटी निपुण अग्रवाल, सीओ श्रुति गुप्ता, अयोध्या सीओ राजेश राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें