फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

Wed, 17 Aug 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के पूरे कीरत कांटा चौराहे पर मंगलवार को रौनाही पुलिस ने प्रदर्शनकारी ग्रामीणों पर लठिया भांजी। लोग हाईवे जाम करने जा रहे थे। आक्रोशित लोगों का आरोप है कि पुलिस ने विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज कर चुप है जबकि ससुराल पक्ष ने विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर दिया है।
विज्ञापन


कोडडीह सरैयां के मजरे लाला पुरवा निवासी हंसराज की पुत्री ममता का विवाह पांच वर्ष पूर्व कहुआ थाना खंडासा निवासी अमरनाथ के साथ हुआ था। दोनों के एक वर्ष की पुत्री भी है। मायका पक्ष का आरोप है कि महीना भर से ममता अपनी ससुराल से गायब है।

मायके पक्ष की तहरीर पर खंडासा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर फुर्सत पा ली। परिवारीजनों का आरोप है कि उनकी पुत्री को मारकर शव गायब कर दिया गया है। इसी बात को लेकर मंगलवार दोपहर गांव से बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


आक्रोशित लोग हाईवे जाम करने जा रहे थे इसी बीच सूचना पर पहुंची रौनाही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी और ग्रामीणों को खदेड़ दिया। भगदड़ में कई चोटहिल भी हुए।

पुलिस कुछ लोगों का पकड़कर थाने ले गई। एसओ रौनाही केके गुप्ता ने बताया कि भीड़ को हटाकर रोड जाम नहीं होने दिया गया। पुलिस मामले की तह तक जाने में लगी है। पूछताछ के लिये दो लोगों को हिरासत में लिया गया था, उन्हें भी छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें