फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने रौंदा, एक की सांसें थमीं

Wed, 17 Aug 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन झूला मेला में दर्शन-पूजन के बाद मंगलवार की भोर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ट्रॉली से गिरे एक युवक को ट्रक ने रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में ट्रॉली में सवार अन्य श्रद्धालु मामूली रूप से चुटहिल हुए हैं। अयोध्या मेले के दौरान सप्ताह भर में हाईवे पर फिर हुआ हादसा पुलिस की बदइंतजामी को बयां कर रहा है।
श्रावस्ती जिले से श्रद्धालुओं का एक दल सावन झूला मेला में दर्शन-पूजन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर आया था।

मेले में श्रद्धालुओं का दल दर्शन-पूजन कर मंगलवार की भोर लगभग सवा पांच बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर श्रावस्ती लौट रहा था। रामघाट चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे पर चढ़ने के लिए बने कट मोड़ से जैसे ही गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर आगे बढ़ी, पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर से ट्रॉली के डाला पर बैठा लगभग 30 वर्षीय राजेश पुत्र बच्चालाल मौर्य निवासी मौजेपुर जीनमगढ़ थाना इकौना जिला श्रावस्ती सड़क पर गिर गया और ट्रक ने से कुचल दिया। हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रॉली में सवार अन्य श्रद्धालु मामूली चुटहिल हुए।

कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के पिता बच्चालाल की तहरीर पर ट्रक ड्राइवर को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। ट्रक दिल्ली से सिलीगुड़ी आसाम माल लादकर जा रहा था।

ट्रक गाजियाबाद निवासी दुलारे सिंह तोमर का है। उन्हें बुला लिया गया है। इसके पहले भी 18 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा तक चलने वाले सावन झूला मेले में नौ अगस्त को हुए डिवाइडर पर सो रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ट्रक ने कुचल दिया था, हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधे दर्जन से अधिक घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें