फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामलला से की मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की कामना

Sun, 17 Sep 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दिल्ली से 73 स्वच्छता प्रहरियों का दल रविवार को अयोध्या पहुंचा। इस दल ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की कामना की। दल ने रामलला की आरती में भी प्रतिभाग किया। सभी स्वच्छता प्रहरियों को मंदिर निर्माण कार्य भी श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दिखा गया है।
विज्ञापन

मंदिर निर्माण का साक्षी बनकर स्वच्छता प्रहरी आह्लादित नजर आ रहे थे। दल ने हनुमानगढ़ी सहित अन्य मठ-मंदिरों में भी पूजन-अर्चन किया। दल का नेतृत्व कर रहे दिल्ली पूर्वी नगर निगम के पूर्व महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि दल में 73 स्वच्छता प्रहरी हैं। इनमें इलाहाबाद से तीन स्वच्छता प्रहरी भी आए हैं जिनका वाराणसी में पीएम मोदी ने चरण धोया था। पूर्व मेयर ने कहा कि इस दल में अधिकतर वे कर्मचारी हैं जिन्होंने 30-35 वर्ष तक दिल्ली नगर निगम की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो चुके हैं और अब भी संविदा पर काम कर रहे हैं। बताया कि सभी ने प्रार्थना की है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें, क्योंकि उनके नेतृत्व में आज पूरे विश्व में देश का डंका बज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें