फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: फूल बंगला में सोहै युगल रसिया...

Mon, 19 Jun 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बिंदु संप्रदाय की प्रधान पीठ दशरथ महल में रविवार देर रात फूल बंगला महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। बिंदुगद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य की अध्यक्षता में सजी झांकी देर रात तक संतों व भक्तों को मंत्रमुग्ध करती रही। विभिन्न प्रकार के करीब 10 क्विंटल फूलों से सजी झांकी का दर्शन कर भक्त निहाल होते रहे।
विज्ञापन

रविवार रात करीब नौ बजे धनुषधारी भगवान की महाआरती के साथ शुरू हुए उत्सव का उल्लास रात चढ़ने के साथ ही बढ़ता गया। उत्कृष्ट कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उत्सव की भव्यता को बढ़ा दिया। फूल बंगला में सोहै युगल रसिया... फूलन में सज धज कर युगल सरकार बैठे हैं... फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी... जैसे सुमधुर गीतों व भजनों ने भक्तों को आनंदित कर दिया।
पंडित विष्णु प्रसाद नायक शास्त्री, प्रसिद्ध मृदंगाचार्य पंडित विजय रामदास ,राम किशोर दास, मधुकरिया संत एमबी दास ने प्रस्तुतियां देकर सभी को विभोर कर दिया। महंत राम भूषण दास कृपालु ने कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर महंत कमलनयन दास, महंत सुरेश दास, जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य, जगद्गुरु विष्णुदेवा चार्य, महंत अवधेश दास, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में मौजूद संतों व भक्तों ने महोत्सव की भव्यता बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें