फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1527 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीएचडी पात्रता परीक्षा

Sat, 27 Aug 2016 10:44 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद ः अवध विश्वविद्यालय में शनिवार को आयोजित पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा देते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में संचालित विविध पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शनिवार को दो पाली में परीक्षा हुई। विवि आवासीय परिसर के तीन परीक्षा केन्द्रों के साथ-साथ केएनआई, सुलतानपुर में कुल 2848 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


कुल 4375 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था लेकिन इसमें से 1527 ने परीक्षा छोड़ दी।  विवि प्रशासन ने परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम किए थे। पीएचडी प्रवेश संबंधी संयुक्त पात्रता परीक्षा विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के तीन केन्द्रों शैक्षणिक परिसर, परीक्षा भवन तथा आईईटी सहित केएनआई सुलतानपुर में हुई।

प्रात: 9 से 11 बजे तक की पाली में अनिवार्य प्रश्न पत्र जिसमें सामान्य अभिरुचि व सामान्य जागरूकता संबंधी परीक्षा हुई। अपराह्न 1 से 4 बजे तक द्वितीय पाली में द्वितीय प्रश्नपत्र के अंतर्गत विषय संबंधी परीक्षा हुई। मीडिया प्रभारी एचएन शुक्ल  ने बताया कि कुल 4375 अभ्यर्थियों में से  1527 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें