फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर करेंगे तहसील दिवस का औचक निरीक्षण

Wed, 24 Aug 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमिश्नर सूर्य प्रकाश मिश्र ने जन समस्याओं के निस्तारण के लिए आयोजित होने वाले तहसील दिवस में किसी भी विभाग के अफसर की अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने इसे और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


कमिश्नर सूर्य प्रकाश मिश्र ने मंडल के सभी डीएम को तहसील दिवस को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि हर महीने के पहले व तीसरे मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में फरियादी बड़ी उम्मीद के साथ अपनी समस्या या शिकायत को लिखित रूप से एक प्रार्थना-पत्र में दर्ज कर उसे संबंधित अधिकारी को निस्तारण के लिए देते हैं।

उन्हें निराशा न हो यह कोशिश की जानी चाहिए। कहा कि जिले की एक तहसील में जिलाधिकारी के साथ उस जनपद के समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी जन समस्याओं की सुनवाई के लिए उपस्थित हों। इसके बाद अपने विभाग से संबंधित योजना या समस्या का स्थलीय निरीक्षण भी अवश्य रूप से करें।
विज्ञापन


कहा कि उनके द्वारा किसी भी मंगलवार को मंडल के किसी भी जनपद के तहसील दिवस का आकस्मिक निरीक्षण किया जा सकता है। लापरवाही या उदासीनता पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसका अनुश्रवण सीएम के अलग प्रकोष्ठ से किया जा सकता है।

कहा कि तहसील दिवस को खानापूर्ति न समझें। जिले के अफसर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों यदि अपरिहार्य कारण से जिला स्तरीय अधिकारी का भाग लेना संभव न हो तो वह डीएम से लिखित अनुमति लेकर वांछित सूचना के साथ अपने अधीनस्थ अधिकारी को तहसील दिवस में भेजें। अन्यथा किसी भी विभाग के अधिकारी की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें