फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेस्टीसाइड की दुकानों पर छापा 20 नमूने सील

Thu, 25 Feb 2016 11:58 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने गुरुवार को पेस्टीसाइड की दुकानों पर छापेमारी कर 20 नमूने संकलित किए हैं। सदर तहसील में उप निदेशक कृषि टीपी चौधरी ने 15 दुकानों पर छापेमारी कर आठ नमूने संकलित किए हैं।
विज्ञापन


रुदौली तहसील में प्रभारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी वीपी पाठक ने 13 दुकानों पर छापेमारी कर पेस्टीसाइड के छह नमूने सील किए। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव ने सोहावल तहसील में 11 दुकानों पर छापेमारी की और इस दौरान दो नमूने संकलित किए।

वरिष्ठ कृषि रक्षा सहायक आरडी वर्मा ने मिल्कीपुर और बीकापुर तहसील में आठ दुकानों पर छापेमारी कर चार नमूने सील किए हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें