फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंझे से उतरा करंट, सभासद का पुत्र झुलसा

Thu, 25 Feb 2016 11:55 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकेरी टोला में गुरुवार को पतंग के लालच में सभासद पुत्र करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंगूरीबाग वार्ड से नगर पालिका की सभासद गरिमा मौर्या पत्नी किशन का आवास मुकेरी टोला में है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम करीब चार बजे उनका 10 वर्षीय बेटा केतन मौर्या घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसने एचटी लाइन में उलझी एक कटी पतंग का मंझा पकड़ पतंग खींचने की कोशिश की। इसमें वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

चीखपुकार पर आसपास के लोग दौड़े और मामले की जानकारी केतन के परिवारीजनों को दी। इसके बाद झुलसे बालक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इलाज किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा सकता है।
विज्ञापन

मुकेरी टोला में गुरुवार को पतंग के लालच में सभासद पुत्र करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंगूरीबाग वार्ड से नगर पालिका की सभासद गरिमा मौर्या पत्नी किशन का आवास मुकेरी टोला में है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें