एक छत के नीचे देश व प्रदेश के जाने-माने बिल्डरों की मौजूदगी से हर कोई न सिर्फ खुश नजर आया, बल्कि घर व जमीन खरीदने के लिए उनसे खुलकर बातचीत की। पूरे दिन परामर्श के लिए लोगों में होड़ रही।
शहर के मारवाड़ी भवन, वजीरगंज में सोमवार को लोकसभा सांसद लल्लू सिंह ने दो दिवसीय अमर उजाला प्रॉपर्टी एक्सपो 2015 का दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों को लाभ मिलेगा। यह ऐसा प्रयास है, जहां पर एक ही छत के नीचे घर खरीदने के लिए सारी जानकारी मिल रही है।
आगे भी इस तरह के प्रयास होने चाहिए। उन्होंने विभिन्न कंपनियों की ओर से लगाए गए स्टॉल का जायजा भी लिया। वहीं पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से शाम सात बजे तक पहुंचे लोगों में घर खरीदने के लिए चाहत दिखी।
लोग स्टॉलों पर ऋण, प्लॉट व घर खरीदने के बारे में जानकारी करते रहे। हर कोई इस बात से खुश था कि ‘अमर उजाला’ ने एक ही स्थान पर इतनी सारी सुविधाएं मुहैया कराई हैं। इस दौरान जाने माने बिल्डर ही नहीं, बल्कि प्रॉपर्टी विशेषज्ञ भी मौजूद रहे, जिन्होंने हर समस्या और सवाल का जवाब दिया।
अंतिम मौका आज, प्रवेश मुफ्त
अमर उजाला प्रॉपर्टी एक्सपो 2015 में मंगलवार को मकान खरीदने का अंतिम मौका होगा। जो लोग पहले दिन किसी कारणवश होटल गणेश में आयोजित कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। वह 20 अक्तूबर को पहुंचकर मकान या जमीन बुक करा सकते हैं। बायविवर से बुकिंग कराने पर मौके पर ही एलईडी टीवी उपहार स्वरूप दिया जाएगा। इसके अलावा कई बिल्डर की ओर से बुकिंग पर कई उपहार देने की योजना है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9648532244 व 8576974189 से संपर्क कर सकते हैं।
पहले दिन हुई छह बुकिंग
पहले दिन एक्सपो में हिस्सा ले रहे श्रृषिता मैनहैटन, अग्रनी होम्स, श्रीराज इंफ्रा, वसुधंरा, अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की स्टाल से छह मकान/प्लाट की बुकिंग कराई गई है। कुल 280 लोगों ने बुकिंग को लेकर जानकारी हासिल की।
एक्सपो में आए लोगों के विचार
आशियाना बुक कराने में सुविधा
इस प्रयास से लोगों को आशियाना बुक कराने और जानकारी करने में बहुत सुविधा हुई है। इस तरह के आयोजन से निश्चित तौर से लोगों को लाभ मिलता है। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए।
-श्रीनिवास अग्रवाल
बेहतर कदम
एक ही छत के नीचे प्रदेश एवं देश के बिल्डरों की मौजूदगी व जानकारी करना अच्छा लगा। अमर उजाला एक्सपो 2015 का आयोजन बेहतर कदम है। आगे भी ऐसे आयोजन होेने चाहिए।
-ओमप्रकाश ओमी
मकान की राह आसान
अमर उजाला एक्सपो 2015 का आयोजन जिले में अब तक का सबसे अच्छा कदम है। मकान खरीदने के लिए अमर उजाला ने इस कार्यक्रम का आयोजन करके लोगों की राह आसान कर दिया है।
- अमित उपाध्याय
मिली जानकारी
जानकारी के अभाव में अच्छा मकान नहीं मिल पाता। अमर उजाला का यह आयोजन लोगों के लिए फायदेमंद है। जिनके पास रुपया नहीं है, वह भी ऋण लेकर मकान खरीद सकता है।
- अब्दुल गफ्फार