फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एक्सप्रेस बेपटरी

Mon, 19 Oct 2015 11:09 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल रेलवे स्टेशन की पुरानी वाशिंग लाइन में रविवार देर रात धुलाई के बाद इंजन जोड़ते समय दिल्ली एक्सप्रेस बेपटरी हो गई। सामान ढोने वाली एसएलआर बोगी पटरी में बंधा क्लैंप ठोकर (डेड इंड) से भिड़ गई और एसएलआर के पीछे के दोनों ओर के चारों पहिये टूटकर अलग हो गए। सोमवार को रेलकर्मी पटरी तथा ठोकर दुरुस्त करने में लगे रहे।
विज्ञापन

रविवार रात 21:45 बजे फैजाबाद से दिल्ली जाने वाली अप 14205 दिल्ली एक्सप्रेस को पुरानी वाशिंग लाइन से प्लेटफार्म पर लाने के लिए इंजन जोड़ा जा रहा था। शंटर श्रीगोपाल, शंटमैन शीतला प्रसाद व शेरबहादुर यह कार्य करवा रहे थे। बताया जाता है लखनऊ छोर पर ठोकर के समीप कोई कर्मी नहीं था। इंजन की गति तेज होने से ठोकर लगने पर सभी 20 बोगियां पीछे की ओर बढ़ चलीं। सबसे पीछे लगी एसएलआर कोच नंबर 04722 पटरी लॉक को तोड़कर ठोकर से जा भिड़ी। टक्कर से लोहे का ठोकर उखड़ गया। इस डिरेलमेंट से रेलवे को हजारों का नुकसान हुआ है। हूटर बजते ही स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह, एडीईएन एके बाजपेयी, दुर्घटना राहत ट्रेन के प्रभारी डीके त्रिपाठी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसएलआर बोगी वहीं छोड़ ट्रेन सही समय पर दिल्ली के लिए रवाना कर दी गई।
स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह ने घटना होने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि दिल्ली एक्सप्रेस अपने समय पर ही रवाना हुई। सोमवार को तैयार की जा रही संयुक्त रिपोर्ट में लापरवाही बरतने वाले शंटमैनों को चिंह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें