फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेइंग वार्ड में लावारिस मिला मासूम

Sat, 07 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
लावारिस बच्चे की जांच करते डाक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पेइंग वार्ड के एक बेड पर शुक्रवार को लावारिस हालत में एक मासूम दिव्यांग मिलने से हलचल मच गई। खोजबीन के बावजूद मासूम दिव्यांग का कोई तीमारदार न मिलने पर जिला अस्पताल प्रशासन ने उसको भर्ती किया है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। शुक्रवार को दोपहर बाद जिला अस्पताल के पेइंग वार्ड में बेड नंबर एक पर एक दो वर्षीय बालक लावारिस पाया गया। बालक के पैर व कान अक्षम बताए गए हैं। नींद खुलने पर बालक ने रोना शुरू किया तो वार्ड में मौजूद तीमारदारों व मरीजों ने उसके सगे-संबंधी की तलाश शुरू की।

बालक का कोई वारिस न दिखने पर मामले की जानकारी ड्यूृटी पर मौजूद स्टाफ नर्स को दी तो नर्स ने जिला अस्पताल प्रशासन को प्रकरण की जानकारी दी। इस पर चिकित्सक मौके पर पहुंचे और बालक को भर्ती कराया। मामले की सूचना पुलिस को भिजवाई। पुलिस ने मासूम दिव्यांग को अभिरक्षा में लेकर उपचार शुरू कराया है।
विज्ञापन


इस बाबत इलाज कर रहे चिकित्सक नानक शरण ने बताया कि लावारिस मिला बच्चा विकलांग है। नगर कोतवाल जितेंद्र सिंह का कहना है कि बालक को अभिरक्षा में लेकर उपचार कराया जा रहा है। बाल कल्याण समिति को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें