फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू तट पर फिल्म ‘वैदेही’ की शूटिंग देखने जुटे लोग

Sat, 07 May 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
शूटिंग के दौरान नायिका से मिलते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के सरयू तट के मीरनघाट स्थित झुग्गी झोपड़ियों में शुक्रवार को रोल ऑन कैमरे की गूंज रही। यहां फिल्म ‘वैदेही’ की शूटिंग हुई, जिसे देखने दर्शकों की खासी भीड़ रही। फिल्म की स्क्रिप्ट क्लासिकल फिल्म की ओर इशारा करती महसूस की गई।
विज्ञापन


बताते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ, बाराबंकी और फैजाबाद में की गई है। अब तक 60 फीसदी फिल्म पूरी हो गई है। इसमेें ज्यादातर रंगकर्मी फैजाबाद समेत पूर्वांचल के जिलों के काम कर रहे हैं।
फिल्म के निर्देशक मुकेश वर्मा ने बताया कि पिक्चर डेढ़ घंटे की है।

इसमें कहानी एक ऐसी लड़की की है जिसने समाज की सोच को बदलने का बीड़ा उठाया है। असुविधाओं में जीवन बसर करने वाले लोगों का जीवन सुधारने के लिए वह उनके बीच जागरूकता का प्रयास करती है। पहले तो लोगों को लगता है कि यह लड़की कैसे लोगों की सोच को बदलेगी लेकिन इसके कार्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
विज्ञापन


अभाव की जिंदगी जीने वाले लोग इसके साथ आते हैं तो तस्वीर बदलने के संकेत करते हैं। एक लड़की को इस कार्य के प्रति बीड़ा उठाना गांव नहीं अपितु पूरे देश में स्वच्छता, शिक्षा और महिलाओं के प्रति लोगों के दृष्टि कोण को बदलने के लिए प्रेरित करती है। फिल्म के दृश्य कुछ इसी ओर इशारा करते हैं।

फिल्म की नायिका के रूप में बनारस की यासमीन शाह बखूबी अपना रोल निभा रही है। खलनायक की भूमिका में फैजाबाद के प्रसिद्ध रंगकर्मी सौमित्र मिश्र समेत संदीप पांडेय, शिवशंकर, राहुल पांडेय, विवेक तिवारी, अमृतेश्वर शुक्ल, शशिकांत दुबे हैं।

हास्य कलाकार के रूप में जफरुल खान, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, फैजल पठान, धीरेंद्र श्रीवास्तव हैं, तो बाबा की भूमिका में शक्ति मिश्र दिखते हैं। सह निर्देशक और म्यूजिक यशवर्धन का हैं। आगे की शूटिंग लखनऊ स्थित विधान भवन, राजनीतिक दलों के कार्यालय और काकोरी गांव में होगी। प्रोडक्शन मैनेजमेंट में बृजेंद्र श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, शैलेंद्र ओझा, रोहिताश, दीपक सिंह, सबिहसन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें