नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को आश्रित कोटे में उपलब्ध पदों पर तैनाती का निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिया है। मृतक आश्रितों की नियुक्ति प्रक्त्रिस्या प्रारम्भ करने की घोषणा कुलपति ने गत 26 जनवरी को की थी।
34 मृतक आश्रितों के सेवायोजन का प्रकरण लम्बित है। उधर कुलपति ने 17 वर्ष से लम्बित कर्मियों को डीपीसी लाभ के लिए कैडर के हिसाब से वरिष्ठता सूची बनाने के साथ समीक्षा के लिए पांच वरिष्ठ शिक्षकों की कमेटी का गठन किया है। विश्वविद्यालय के 650 कर्मियों को एसीपी का लाभ दिया गया।
कुलपति ने गुरुवार को विभिन्न फार्मों पर काम करने वाले दैनिक श्रमिकों व संविदा शिक्षकों से हाई टेक हाल में भेंट की और जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मियों की गतिविधियों का खुलासा भी किया।
कुलपति ने दैनिक श्रमिकों को अपने निर्णय से भी अवगत कराया जिसके तहत यह निर्देश जारी किये गये हैं कि दैनिक श्रमिकों के चिट्ठे प्रत्येक माह की सात तारीख तक अनुमोदनार्थ कुलपति कार्यालय को उपलब्ध कराएं जाएं।