फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

Mon, 12 Oct 2015 11:34 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


जिले के सोहावल, रुदौली और मवई ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य की 12 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1801 पद के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

तीनों ब्लाकों मेें लगभग चार लाख 55 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।

ब्लॉकों के निर्धारित स्थलों से पोलिंग पार्टियों को भेजने को लेकर खासी अफरातफरी रही। डीएम और एसएसपी ने पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।

जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों पर पोलिंग पार्टियों के पहुंचने की जानकारी के लिए भ्रमण कर रहे हैं। डीएम ने बताया कि पोलिंग पार्टियां बूथों तक पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


 मतदान में बाधा पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोहावल ब्लॉक क्षेत्र में आरडी इंटर कॉलेज सुचित्तागंज से सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गई।

 मंगलवार को मतदान होना है। इसी तरह रुदौली और मवई में बनाए गए स्थलों से काउंटरों से सामग्री और चुनाव सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थलों पर जाने के लिए वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।
विज्ञापन


यहां पहुंचे जिले के अफसरों ने परिसर में बने पोलिंग पार्टियों के काउंटरों का निरीक्षण कर चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से बैलेट पेपर व अन्य आवश्यक सामग्री तत्काल देकर पार्टियों को रवाना करने का निर्देश दिया।

यहां चार जिपं प्रत्याशियों और 106 बीडीसी प्रत्याशियों के निर्वाचन के लिए व्यवस्था की गई है। सोहावल में 155058 वोटर वोट डालेंगे।

सुपर जोनल मजिस्ट्रेट व एडीएम नगर आरएन शर्मा ने बताया कि पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई है। सभी अपने निर्धारित स्थलों पर पहुंच गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें